Advertisement

समूह से बिछड़े हाथी ने जमकर मचाया उत्पात

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। हाथियों के झुंड (समूह) से बिछड़े हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा श्राद्ध कर्म के लिए घर में रखी सामग्री को चट कर दिया।

बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना के रांगामाटी गांव के सोहनडीह टोला रहिवासी रतनी देवी के घर मे बीते देर रात समूह से बिछड़े एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।

बताया जाता है कि रतनी देवी के पति भोला भोक्ता की मृत्यु लगभग दस दिन पूर्व हुई थी। इसे लेकर 28 अप्रैल को श्राद्धकर्म होना है। पत्नी ने इधर उधर से व्यवस्था कर किसी तरह अपने पति के श्राद्धकर्म के लिए खाद्य सामग्री सहित अन्य सामानों को जुटाया था।

बीते 26 अप्रैल की देर रात अचानक एक हाथी ने उसके घर के मिट्टी के दीवाल को गिराते हुए अंदर घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने घर के अंदर रखे चावल, चूड़ा, दाल, महुआ सहित अन्य सामानों को चट कर गया।

इस संबंध में 27 अप्रैल को पीड़िता रतनी देवी ने बताया कि उसके घर का दीवार मिट्टी और पत्थर से बना हुआ है। रात में घर के सभी सदस्य घर मे सो रहे थे। अचानक आये एक हाथी ने घर के दीवार को ढहाते हुए अंदर घुस गया और पति के श्राद्धकर्म के लिए घर मे रखा सामान को चट कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि हाथी को देखकर परिवार के सभी सदस्य किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गए।भागने के क्रम में बेटी के सर में चोट लग गई। सर से काफी खून बहने के बाद उसे पास के ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी छः बेटियां हैं। पति के मृत्यु हो जाने से उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अब वह अपनी बच्चों का भरण पोषण कैसे करेंगी।

स्थानीय मुखिया पति नारायण गंझू ने बताया कि रतनी देवी के पति की मृत्यु लगभग दस दिनों पूर्व हो गई है। जिसका श्राद्धकर्म 28 अप्रैल को होना था। श्राद्धकर्म होने के पहले ही देर रात हाथी ने घर के दीवार को तोड़ते हुए वहां रखा श्राद्धकर्म के सभी सामानों को बर्बाद कर दिया। मुखिया पति ने कहा कि वे वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर पीड़िता को मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *