Advertisement

विभिन्न क्षेत्रों में की गई मां मंगला की पूजा अर्चना

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में 4 अप्रैल को मां मंगला की पूजा अर्चना की गयी। इस दौरान केसरी समाज के रहिवासियों द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी, रामनगर स्थित सेवा नगर में करुवा समाज, हरिजन समाज के रहजवासियों ने माँ मंगला की पूजा अर्चना की।

जानकारी के अनुसार इस दौरान महिलाओं ने ठाकुरा पुल स्थित कारो नदी तट पर पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने माथे पर कलश उठाकर नंगे पांव रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित पूजा स्थल पर कलश की स्थापना की गई।

वही सेवा नगर में कुसुम घाट स्थित कारो नदी के तट पर पूजा अर्चना कर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने आस्था व्यक्त करते हुए रास्ते उल्टा लेट गए जहां कलश लेकर आ रही महिलाएं उन्हें लांघ कर पार किया।

ऐसा माना जाता है कि कलश यात्रा के दौरान उसके रास्ते लेटे श्रद्धालुओं को लांघ कर पार होने से उनके शरीर पर विभिन्न तरह का बीमारियां ठीक हो जाती है तथा घर में सुख समृद्धि का माहौल बना रहता है। साथ हीं सारे पाप कष्ट दूर हो जाते हैं। महिलाओं ने भी मां मंगला पूजा स्थान पर कलश की स्थापना की।

पूजा समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं ने मां मंगला से सुख समद्धि की कामना करते हुए किसी ने बकरे की बलि तो किसी ने लाल मुर्गे की बलि दी। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं पूजा में शामिल रहे।

इस अवसर पर केसरी समाज के श्रद्धालुओं में विक्रम केसरी, निखिल केसरी, शत्रुधन केसरी, रंजीत केसरी, नीतीश केसरी, बेहरा पान, मनोज पान तथा करुवा समाज के श्रद्धालुओं में विशाल करुवा, बासुदेव करुवा, कृष्णा करुवा, मनोहर करुवा, गुरुचरण करुवा, अतुल करुवा, अभिमन्यु करुवा, बीजू करुवा, मनोज करुवा, लखींद्र करुवा सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *