Advertisement

हिंदी में सर्वाधिक कार्य के लिए विद्युत (सामान्य विभाग) को राजभाषा चल शील्ड

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।हाँ हिंदी में सर्वाधिक कार्य के लिए विद्युत (सामान्य विभाग) को राजभाषा चल शील्ड से सम्मानित किया।

मंडल सभागार कक्ष में आयोजित इस बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक-वन ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। यहाँ हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने के लिए विद्युत (सामान्य) विभाग को राजभाषा चल शील्ड प्रदान किया गया।

इस अवसर ल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्थित हिंदी पुस्तकालयों के उन्नयन पर बल दिया गया। साथ ही पुस्तकालयों में विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों को आयोजित करने पर भी चर्चा की गयी। बैठक में बीते दिसंबर को समाप्त तिमाही के दौरान हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति की भी समीक्षा की गयी। मौके पर मंडल कार्यालय के दर्जनभर अधिकारी व् कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *