Advertisement

रामनवमी को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च अभियान

एस. पी. सक्सेना/ बोकारो। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर हिंदू धर्मावलंबियों द्वारा मनाया जाने वाला रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोकारो पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है।

इसे लेकर जगह-जगह पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसे लेकर 29 मार्च की संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा,बोकारो थर्मल, जारंगडीह आदि क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। नेतृत्व बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश चौहान तथा कथारा ओ पी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लैग मार्च में दर्जन भर पुलिस अधिकारी के साथ-साथ चार दर्जन से अधिक पुरुष व् महिला पुलिस के जवान शामिल थे।

फ्लैग मार्च बोकारो थर्मल थाना से चलकर लाल चौक, गोविंदपुर, नूरी नगर, एस पॉन्ड, राजा बाजार, स्टेशन चौक, अस्पताल मोड़ होते हुए कथारा मोड़, स्टाफ कॉलोनी, ऑफिस कॉलोनी, रशियन कॉलोनी, ऑफीसर्स कॉलोनी, जारंगडीह बाजार, रिवर साइड से कथारा एक नंबर, कथारा दो नंबर चौक, बांध कालोनी, आईबीएम कालोनी, कथारा चार नंबर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में किया गया।

जानकारी के अनुसार फ्लैग मार्च का नेतृत्व बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश चौहान, कथारा ओपी थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह कर रहे थे,

जबकि फ्लैग मार्च में पुलिस अवर निरीक्षक विक्रांत मुंडा, जितेन गुड़िया, अमित सिंह, प्रभात बरनवाल, रमाकांत गुप्ता, पंकज भारद्वाज, सहायक अवर निरीक्षक बैजू मरांडी, अरविंद सिंह, आनंद सिंह सहित चार पुलिस जीप व् 20 मोटरसाइकिल पर पुरुष व महिला पुलिस बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *