Advertisement

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने डॉ सुनील कुमार सिंह को बनाया कन्वेनर

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। क्रिकेट के जाने माने खिलाड़ी और जेनिथ कॉमर्स एकेडमी के निदेशक सह शिक्षाविद डॉ सुनील कुमार सिंह को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला पद देते हुए सांख्यिकी कमेटी का कन्वेनर नियुक्त किया।

डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सांख्यिकी कन्वेनर का काम बीसीए और बीसीसीआई के द्वारा आयोजित मैच और टूर्नामेंट में खेल रहे हर खिलाड़ी के आकड़ो का संयोजन करना है। जिससे हर खिलाड़ी के प्रदर्शन का सही आकलन किया जा सके। डॉ सुनील ने कहा कि वे बिहार क्रिकेट के लिए इमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपना कर्त्तव्य पूरा करने की कोशिश करेंगे।

डॉ सुनील ने बिहार क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पिछले 20 वर्षो मे कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है। हाल ही में डॉ सुनील को भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और कैप्टन सुनील गावस्कर द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि बीसीए ने सांख्यिकी कमेटी के चेयरमैन के पद पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ईशान किशन के पिता प्रणब कुमार पांडेय को सौपा है।

डॉ सुनील के कन्वेनर के पद पर नियुक्त होने से पूरे बिहार मे खुशी की लहर है। उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने इसके लिए बीसीए के अध्यक्ष राकेश तिवारी और सभी पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *