Advertisement

वार्ड सदस्य संघ बनाने को लेकर साड़म में वार्ड सदस्यों की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के छत्तीस पंचायत के वार्ड सदस्यों ने अपना संघ बनाने को लेकर साड़म में बैठक किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना बताया गया।

गोमियां प्रखंड के हद में साड़म में छत्तीस पंचायतों के वार्ड सदस्यों की उक्त बैठक 27 मार्च को आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य बिक्रम कुमार डे ने की। बैठक में गोमियां प्रखंड वार्ड सदस्यों का संगठन बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही साथ पंचायतों का चहुमुखी विकास समेत कई बिंदुओ को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर बिक्रम डे ने कहा कि संगठन में ऐसी ताकत होती है कि उसके सहारे बड़ी से बड़ी कठिनाइयों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ हमें चुना है। जनता के सुख दु:ख में साथ रहना हमारा कर्तव्य है।

वार्ड सदस्यों का संगठन बनने से निश्चित रूप में पंचायत प्रतिनिधियों के बीच आपसी संबंध में मिठास आएगा एवं पंचायतों का चहुमुखी विकास होगा।

बैठक में तुलबुल पंचायत के उप मुखिया नरेश साव, वार्ड सदस्य पंकज कुमार, युगेश दास, भरत रविदास, बैधनाथ प्रजापति, दशरथ मांझी, सुनील पासवान, करण कुमार मुंडा, समसुल अंसारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विकास कुमार जैन, संजय ठाकुर, परमेश्वर रविदास, राजकुमार रविदास, संतोष कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *