Advertisement

मोदी सरकार राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसा रही है-वरुण

जारंगडीह में राकोमसं की पीट मिटिंग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ द्वारा 25 मार्च को पीट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।

पीट मीटिंग में उपस्थित कामगारों को संबोधित करते हुए वरुण कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसा रही है। देश की जनता सब देख रही है। वर्ष 2024 के चुनाव में जनता इसका करारा जबाब देगी।

उन्होंने कहा कि राकोमसं के बैनर तले बीते 1 फरवरी को सीसीएल प्रबंधन को 21 सूत्री मांग पत्र दिया गया था, जिसमें 19 मांगे मान ली गई थी। दो मांग नहीं मानने के कारण 19 फरवरी को जारंगडीह के सारे मजदूरों ने ऐतिहासिक बंद किया था। उसके बाद 25 फ़रवरी को परियोजना प्रबंधन कार्यालय में यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्ता हुई।

जिसमें सहमति बनी कि दो नया डंफर मंगाया जाएगा। उसके बाद राकोमसं ने 26 फ़रवरी को आहूत बंद को वापस लिया था। सिंह ने सीसीएल के सीएमडी पी एम प्रसाद, कथारा महाप्रबंधक हर्षद दातार एवं जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी पी के गुइन को बधाई देते हुए कहा कि अब मशीन आने से मजदूरों का प्रबंधन के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा यह भरोसा हुआ कि कोलियरी में डिपार्टमेंटल उत्पादन होगा।

सिंह ने कहा कि अब केवल एक मांग बच गया है। कामगारों को आउटसोर्सिंग कंपनी की तरह संडे ड्यूटी का। उसे भी सीएमडी से बात कर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने इसे मजदूर आंदोलन की बड़ी जीत बताया।

पीट मीटिंग की अध्यक्षता व संचालन कर रहे अशोक ओझा ने कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ मजदूरों की लड़ाई लड़ना जानता है। उन्होंने कहा कि कभी भी हमारा संगठन मजदूरों के सवाल पर प्रबंधन से समझौता नहीं किया है।

मीटिंग में किशुन मंडल, मो. नौशाद, रमेश राम, अनिल शर्मा, हेमंत सिंह, लालू श्याम, भवानी मंडल, सूरज, कन्हाई चौहान, अर्जुन सिंह, संजय सागर, हरिहर मंडल, राम बिहारी सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, ब्रजेश सिंह, अशोक घांसी, कृष्णा हाड़ी, नागेश्वर बाउरी, दूधनाथ सिंह, गुरुदत्त, प्रमोद सिंह, उमाशंकर तिवारी, रिंटू सिंह, महिला कर्मी मीनू बाई, अहिल्या देवी, झुनू दास सहित बड़ी संख्या में श्रमिकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *