Advertisement

नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार भर्ती कैम्प का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित नियोजन कार्यालय परिसर में 24 मार्च को एक दिवसीय रोजगार भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 123 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए तेनुघाट के नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि यहां मुख्य रूप से दो प्राईवेट कम्पनी भर्ती कैंप में शामिल थे। उनके द्वारा कुल 123 अभियर्थियों को ऑफर लेटर दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां आयोजित कैंप में कुल 153 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

इस मौके पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, स्थानीय रहिवासी सुनील कुमार, दीपक कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *