Advertisement

बिहार दिवस पर संगीत नाटक अकादमी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बिहार दिवस के मौके पर बिहार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा त्रिवेणी के कलाकारों ने बिहार गौरव गान की मनमोहक प्रस्तुति दी।

स्थानीय कलाकार हर वर्ष तीन दिनों तक अपनी प्रस्तुति देते आए हैं। बिहार गौरव गान के कोरियोग्राफर विजय कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार में एक से बढ़कर एक प्रतिभावान कलाकार हैं और हम लोगो का यह कर्तव्य है कि हम अपनी कला और संस्कृति को बढ़ावा दे। इसे संजो कर रखे। इससे आने वाली पीढ़ियों को कला और संस्कृति विरासत में मिलती रहेगी।

इस अवसर पर सारिक अखौरी, सोनाली सरकार, शुभाश्री, श्रृष्टि, सौम्या, निशा, सोनी कुमारी, अनंत मिश्रा, ज्योति कुमार, रोबिन, आदित्य, विवेक, निहारिका कृष्णा अखौरी आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य कला की प्रस्तुति दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *