Advertisement

दस दिन बाद मलेशिया से भिखानीडीह पहुंचा अशोक का शव

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में डुमरी प्रखंड निमियांघाट थाना क्षेत्र के पोरैया पंचायत भिखानीडीह निवासी सुखदेव राय के 21 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार राय का शव 10 दिनों बाद गांव पहुंचा। शव पहुंचते हीं परिजनो के चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया। भिखानीडीह गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार अशोक का शव मलेशिया से बीते 21 मार्च की रात कोलकाता पहुंचा और कोलकात्ता से एम्बुलेन्स के सहयोग से 22 मार्च की सुबह शव को भिखानीडीह लाया गया। जहां मृतक के अंतिम दर्शन के लिए रहिवासियों भीड़ उमड़ पड़ी।

बताते चलें कि, बीते 11 मार्च को अशोक कुमार राय की मलेशिया में बीमार होने की वजह से मौत हो गयी थी। राय मलेशिया में रेस्टोरेंट में काम करते थे। वह घर का एकलौता कमाऊ था।

प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि विदेशों में रोजी कमाने जाने वाले झारखंड के नौजवानों की वहां फजीहत में पड़ने एवं मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *