Advertisement

जमशेदपुर मे रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के जमशेदपुर मे रंगो का त्योहार होली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

जानकारी के अनुसार होली को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला के शहरी व ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल कायम रहा। होलिका दहन के बाद से ही रंग व अबीर का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ वह झुमटा के दिन 8 मार्च तक जारी रहा। हालांकि बीते 6 मार्च की रात होलिका दहन किए जाने के बाद शहर में रंग व गुलाल से जिले के रहिवासी सराबोर दिखे। एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली।

होली के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी थाने की पुलिस इस त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तत्पर दिखी। पुलिस को ये साफ तौर पर निर्देश दिए गये थे कि होली में लफंगो पर विशेष नजर रखे। शहर में डीजे बजाने पर पुरी तरह से रोक रही। साथ ही पुलिस व्यवस्था को ठिक करने में काफी चुस्त दिखी।

होली को लेकर ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह देखा गया। होली गायन अधिकांश गांवों में हुआ। चारों तरफ खुशनुमा माहौल कायम था। होली के ले दुकानों पर भी भीड़ जुटी रही।

इस त्योहार को लेकर बच्चों व नवयुवकों में तो उत्साह था ही बुजुर्ग भी खासे उत्साहित थे। उनपर भी फगुनहट इस कदर सवार था कि वे भी रंग में गोता लगाते हुए इस पर्व का लुत्फ उठाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *