Advertisement

ओपी प्रभारी के नेतृत्व में तेनुघाट ओपी क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। होली के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर 6 मार्च को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में फ्लैग मार्च निकाला गया। नेतृत्व ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने किया।

ओपी प्रभारी के नेतृत्व में तेनुघाट ओपी क्षेत्र में दर्जनों पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर ओपी प्रभारी ने बताया कि होली जैसे पावन पर्व पर किसी भी तरह का हुडदंग करने वाले को नही छोड़ा जाएगा।

उन्होंने रहिवासियों से होली शांतिपूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। साथ हीं शबे बरात में मुस्लिम समुदाय के रहिवासियों से भी होली में सहयोग तथा शांतिपूर्ण शबे बरात का त्योहार मनाने के लिए अपील किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *