Advertisement

विष्णुगढ़ प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ सातमाईल मोड़ स्थित अतिथि सत्कार होटल में 6 मार्च को विष्णुगढ़ प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में सेवारत विभिन्न अखबार संवाददाता, चैनल तथा सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण शामिल हुए।

समारोह के माध्यम से क्षेत्र के रहिवासियों से शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की गई। होली मिलन समारोह में पत्रकारों के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि होली असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। उन्होंने रहिवासियों से होली के अवसर पर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही अखबारों के प्रतिनिधियों से समाज में समन्वय तथा शांति बनाए रखने के लिए सक्रिय रहने की अपील की।

आयोजित होली मिलन समारोह में विष्णुगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, सचिव जीवन सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर महतो, मिथिलेश बर्मन, विनय पाठक, कुंदन लाल, श्रीप्रसाद सोनी, राजेश दुबे, संतोष शर्मा, सुबोध मिश्रा, धीरज शर्मा, मो. कासिम के अलावे चेडरा पंचायत मुखिया निर्मल कुमार, सोबरन भगत, दीपू भाई, संतोष सिंह, बीनू कुमार, कुंदन मिश्रा, लखन कुमार उर्फ (पप्पू) आदि दर्जनों गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *