Advertisement

इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स युनियन ने किया महिलाओं का सम्मान

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार विधान परिषद सभागार मे महिलाओं के सम्मान मे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स युनियन के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा समाज मे आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे महिलाओ के विशेष योगदान से संबंधित विषयों पर परिचर्चा किया गया।

राज्य के समग्र विकास मे महिलाओ की अहम भूमिका पर चर्चा करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि उधोग मंत्री बिहार सरकार समीर कुमार महासेठ ने महिलाओ के विकास के लिए बनाये गए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओ को हर संभव मदद करने कर आश्वासन दिया। समरोह में आर के सिन्हा ने महिला उद्यमीता के विकास हेतु हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बिहार राज्यगीत के रचनाकार सत्यनारायण ने महिला सम्मान को याद करते हुए अपनी चर्चित कविता अहिल्या का पाठ किया। पटना की महापौर सीता साहू ने महिलाओं के सम्मान में आयोजित समरोह में आयोजको को शुभकामनाये दी और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के कार्यकर्मो में महिलाओं को हर स्तर पर जोड़ने का आग्रह किया।

भरतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा करते हुए बीमा के लाभ के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर भारतीय प्रशानिक सेवा की अधिकारी शैलजा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के बढ़ते आधार को सरकारी संरक्षण और प्रोत्शाहन दिए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं को उनके विशिष्ट योगदान और सेवा के लिए सम्मनित किया गया।

यहां शैलजा शर्मा, डॉ ऋचा चौहान, डॉ मेहा कंठ, डॉ श्वेता, अनामिका वर्मा, संगीता शर्मा, मंजूषा गौतम (मध्यप्रदेश), रितिका गुप्ता (उत्तर प्रदेश), इंदु (बंगलोर), डॉ गीता जैन आदि महिलाओं को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समरोह का संचालन डॉ रत्नापुर कायस्थ ने किया। समरोह समिति के सभी सदस्यों के प्रति मंत्री समीर कुमार महासेठ ने विशेष आभार व्यक्त किया। इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स युनियन के महासचिव संदीप स्नेह सभी उपस्थित अतिथियो के प्रति आभार जताते हुए धन्यबाद ज्ञापित किया। युनियन के पंजाब प्रांत अध्यक्ष पी के गुप्ता ने मान्य अतिथियों का स्वागत किया।

समरोह समिति की तरफ से डॉ मधु वर्मा, प्रो. उमा सिन्हा, डॉ ममता मेहरोत्रा, डॉ भावना शेखर, प्रो. नीलिमा सिन्हा, डॉ अर्चना त्रिपाठी, स्मिता राजश्री, माला सिन्हा, डॉ नम्रता आनंद, शाम्भवी राज आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *