Advertisement

अज्ञात वाहन की ठोकर से सीसीएल कर्मी घायल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा फुसरो मुख्य मार्ग पर गायत्री ज्ञान मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से सीसीएल कथारा वाशरी कर्मी घायल हो गया। घायल कर्मी कथारा चार नंबर सब स्टेशन कॉलोनी निवासी भानु लोहार बताया जाता है।

घटना 5 मार्च की संध्या लगभग 8 बजे की बतायी जा रही है। दुर्घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों की मदद से उसे कथारा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल के चिकित्सक द्वारा उसका प्रार्थमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में घायल कथारा वाशरी एचएमएस सेक्शन कर्मी भानु लोहार ने बताया कि वह 5 मार्च की संध्या लगभग 8 बजे फुसरो से अपने आवास कथारा चार नंबर कॉलोनी अपने दोपहिया वाहन क्रमांक JH09AR/1092 से लौट रहा था, कि गायत्री ज्ञान मंदिर के समीप सामने से तेज रफ़्तार आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे वह गिरकर घायल हो गया।

घायल कर्मी का प्रार्थमिक उपचार कर रहे कथारा क्षेत्रीय अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ बी. के. झा ने बताया कि घायल कर्मी के दाएं पैर के निचले हिस्से में गंभीर चोट है। साथ हीं उसके दांया हांथ जगह जगह छील गया है। जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी रेफर किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *