Advertisement

लायंस क्लब एलिट ने बिरहोर छात्रावास में मिठाई, अबीर, गुलाल का किया वितरण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा बिरहोर बच्चों के उत्कर्ष छात्रावास में होली पर्व के अवसर पर मिठाइयां, अबीर, गुलाल का वितरण किया गया। इस छात्रावास में लगभग एक सौ छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं।

इस अवसर पर छात्रावास में रह रहे छात्र मिठाइयां और अबीर गुलाल पाकर काफी खुश हो गए। सभी बच्चों ने एक साथ क्लब को साधुवाद दिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि होली के अवसर पर उनका क्लब इन बच्चों के बीच मिठाइयां और अबीर गुलाल देकर थोड़ी सी खुशी को बांटना चाहा।

हम लोग जरूरतमंदो की सेवा कर अपने आप को अनुग्रहित महसूस करते हैं। क्लब सचिव लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि इन बच्चों के मुख पर खुशी देकर हम सभी काफी खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा क्लब हमेशा सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

कार्यक्रम में क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब निदेशक संजय कुमार सिंह, लायन अमरनाथ मंडल, लायन डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, लायन डॉ अरविंद कुमार, लायन राहुल बर्मन, लायन सौरभ महासेठ, कोषाध्यक्ष लायन राहुल कुमार, लायन सुदीप गुप्ता, लायन राहुल प्रसाद सहित क्लब के कई सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रावास के मेंटर किरण की अहम भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *