Advertisement

शादी के बाद लाल जोड़े में परीक्षा देने परीक्षा केन्द्र पर पहुंची विवाहिता

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य पार्ट तृतीय सत्र 2021-24 की परीक्षा बीते 22 फरवरी से दोनों पारियों में चल रही है। जिसमें 2 मार्च को प्रथम पाली में साइंस, इतिहास, गणित आदि की परीक्षा संपन्न हो गया। परीक्षा में कुल 202 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

जानकारी के अनुसार 2 मार्च को द्वितीय पाली में वाणिज्य का अकाउंट, हिंदी आदि की परीक्षा में कुल 326 परीक्षार्थी में से दो छात्र अनुपस्थित रहे। जिसमें कुल 324 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर सुदामा तिवारी एवं परीक्षा नियंत्रक धनंजय रविदास ने देते हुए बताया कि तेनुघाट महाविद्यालय में के बी कॉलेज बेरमो का सेंटर है।

परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं स्वछ वातावरण में लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज की परीक्षा में गोमियां निवासी शिवानी कुमारी जिसकी शादी टंडवा जिला पुलिस के आदित्य पासवान के साथ हुई है। उनकी शादी होने के बाद विदाई होकर सीधे परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे और उसके बाद परीक्षा देकर शिवानी अपने पति के साथ अपने ससुराल जाएगीे।

वही जेल से भी एक बंदी अभिषेक कुमार जो तेनुघाट जेल में बंद है वह भी पुलिस की अभिरक्षा में तेनुघाट जेल से आकर परीक्षा दिया है। परीक्षा देने के बाद उसे फिर पुलिस बल के द्वारा जेल ले जाया गया।

दोनो परीक्षार्थी प्रथम पाली में इतिहास की परीक्षा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा नियंत्रण में प्रोफेसर प्रेम सागर प्रसाद, प्रोफेसर दिनेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रोफेसर केसी महतो आदि ने परीक्षा केंद्र पर अपना योगदान दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *