Advertisement

घायल विदेशी पक्षी को युवकों ने किया वन विभाग के हवाले

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी टाटा ब्लॉक के पीछे पोखरिया तालाब में डायना टूट जाने से घायल विदेशी पक्षी को स्थानीय युवकों ने पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया।

जारंगडीह रेलवे स्टेशन के निकट स्थित वन विभाग कार्यालय के कर्मचारियों ने उक्त पंक्षी को उपचार के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च की सुबह टाटा ब्लॉक कॉलोनी के कुछ युवक पोखरिया तालाब की ओर सुबह की सैर के लिए गए थे। तभी उक्त युवकों की नजर उक्त घायल पक्षी पर पड़ी। युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल उसे पकड़कर वन विभाग कार्यालय ले गए और कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया।

बताया जाता है कि उक्त घायल विदेशी पक्षी को पकड़कर उपचार के लिए वन विभाग कर्मचारियों के पास पहुंचाने में स्थानीय टाटा ब्लॉक के युवा मनीष पासवान, विक्की पासवान, राजेश पासवान, उमेश पासवान, गणेश पासवान आदि का अहम योगदान रहा।

इस संबंध में वन विभाग बेरमो के प्रभारी दुर्गा हेम्ब्रम ने बताया कि युवकों द्वारा सुपुर्द किये गये पक्षी को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बोकारो नेहरू उद्यान विभाग को सौंप दिया गया। जहां बेहतर उपचार किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *