नेता प्रतिपक्ष ने की महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में जिला मुख्यालय हाजीपुर से 15 किमी दूर महुआ-हाजीपुर मार्ग पर स्थित फतेहपुर फुलवरिया के ऐतिहासिक सरसई पोखर के किनारे सरसई ग्राम के ही रामचन्द्र शर्मा के परिवार के लोग जो अमेरिका में कार्यरत हैं द्वारा करोड़ो की लागत से एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया गया है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर बीते 18 फरवरी को शिव मंदिर और महा शिवरात्रि मेले का शुभारंभ बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सिन्हा ने मंदिर में स्थापित 151 फिट उंची महादेव प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवशर पर आयोजित मेले में लाखों लोग भगवान के दर्शन और पूजा को जुटे।

इस अवसर पर आध्यात्मिक चेतना संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ बॉलीबुड के गायक रोशन सिंह ने भक्तिमय गीतों से उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष सिन्हा ने गायक रौशन सिंह सहित सभी कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस विशाल और भव्य शिव मंदिर की वजह से ऐतिहासिक सरसई सरोवर पर्यटन स्थल के रूप में जुड़ गया है।

ज्ञात हो कि, सरसई सरोवर वैशाली जिले का सबसे बड़ा 51 बीघे का पोखर है। जिसके निर्माण का वर्ष रहिवासियों को ज्ञात नही है। इस सरोवर के किनारे अभी भी 4 विशाल बरगद का पेड़ है, जो सैकड़ो वर्ष पुराना है। जिसमे हजारों की संख्या में चमगादड़ निवास करते हैं।

यह सरोवर जिले में एक अजूबे झारी के लिये जाना जाता था, जिसे कबाछ (खुजली वृक्ष) नाम से रहिवासी पुकारते थे। यह अब यहां लगभग खत्म हो गया है।

 226 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *