Advertisement

पहाड़पुर पंचायत भवन में नरेगा दिवस का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरीडीह सदर प्रखंड के हद में 2 फरवरी को पहाड़पुर पंचायत भवन में मजदूर मंच द्वारा नरेगा दिवस मनाया गया। नरेगा दिवस पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी शामिल हुए।

इस संबंध में अम्बेडकर समाजिक संस्थान के सचिव रामदेव विश्वबंधु ने बताया कि 2 फरवरी 2006 से देश में नरेगा कानून लागू किया गया है। 2 अक्टूबर 2009 से इसमें महात्मा गांधी का नाम जोड़ा गया। यह दुनियां की सबसे बड़ा रोजगार गारंटी अधिनियम है। इसमें अबतक पांच करोड़ से ज्यादा ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार मिल चुका है। इसके तहत गांव में ही उपलब्ध संसाधन के आधार पर रोजगार सृजन किया जाता है।

वजीर दास ने बताया कि कैसे काम मांगा जाता है। मुखिया मुनियां हेंब्रम ने कहा कि नरेगा से महिलाएं सशक्त हुई है। महिलाएं भी काम कर रही है। पंचायत सचिव गणेश पासवान ने बिरसा बागवानी तथा दीदी बाड़ी योजना के बारे में बताया।

इस अवसर पर जमील किस्कू, लालिया देवी, सीमा कुमारी, जुली देवी, गीता देवी, ठाकुर मंडल, बड़की देवी, पूनम कुमारी, रूबी देवी, वार्ड सदस्य बड़कू हेंब्रम आदि दर्जनों रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *