Advertisement

नौ भारतीय भाषाओं के लिए गूगल देगा सपोर्ट

साभार/ नई दिल्ली। गूगल ने गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ सहित नौ और भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट देने की घोषणा की है। इससे ज्यादा लोग अपनी पसंदीदा भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

‘न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन’ पर आधारित यह टेक्नोलॉजी अंग्रेजी और नौ भारतीय भाषाओं हिंदी, बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगू, गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ में अनुवाद कर पाएगी।

नई टेक्नोलॉजी पूरे वाक्य का अनुवाद करेगी, टुकड़ों में नहीं, जिससे बेहतर अनुवाद अवेलेबल हो सकेगा। यह नया फीचर गूगल सर्च और मैप के लिए मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर अवेलेबल होगा।

गूगल के भारत और साउथ ईस्ट एशिया वाइस प्रेसिडेंट राजन आनंदन ने कहा, “भारत में ऐसे 23.4 करोड़ यूजर्स हैं, जो भारतीय भाषा इस्तेमाल करते हैं। जबकि, अंग्रेजी में इंटरनेट यूज करने वाले यूजर्स की संख्या 17.5 करोड़ है. अगले चार साल में 30 करोड़ और भारतीय भाषाओं के यूजर्स के ऑनलाइन आने की उम्मीद है।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *