मुंबई। ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके स्टार क्रिकेटर पति विराट कोहली को अरहान सिंह नाम के शख्स ने कानूनी नोटिस भेजा है। दरअसल, अरहान तब सुर्खियों में आए थे जब विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया था। इस विडियो में अनुष्का अरहान की क्लास ले रही थीं।
अरहान नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बेइज्जत करने के आरोप में शनिवार को अनुष्का और विराट को लीगल नोटिस भेजा है।
उन्होंने कहा, ‘…मेरे कानूनी सलाहकारों ने मिस्टर विराट कोहली और मिसेज अनुष्का शर्मा कोहली को नोटिस भेज दिया है। सबकुछ कोर्ट में होगा, अब कोई कॉमेंट्स नहीं। जैसा कि सबकुछ निष्पक्ष है तो मुझे भी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार करना चाहिए।’
https://twitter.com/imVkohli/status/1007952358310055937
बता दी कि विराट कोहली ने एक वीडियो ऑनलाइन शेयर की गई और तुरंत वायरल हो गई। इसमें यह नजर आ रहा है कि अनुष्का लग्जरी कार में बैठकर एक शख्स को कार की खिड़की से प्लास्टिक बाहर फेंकने पर डांट रही हैं। अनुष्का इस विडियो में कहती हुई दिख रही हैं, ‘आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं? सड़क पर कचरा मत गिराएं। थोड़ा सावधान रहें।’ ट्विटर पर इस विडियो को लेकर यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दीं।
![]()












Leave a Reply