Advertisement

पंचतत्व में विलीन हुए नेवी में कार्यरत मुकेश कुमार वर्मा

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। लंबी बीमारी के बाद नेवी में कार्यरत मुकेश ने सबको रोता बिलखता छोड़कर अनंत सफर पर चले गये।

विष्णुगढ़ प्रखंड के मुकेश कुमार वर्मा जो मुंबई में नेवी में कार्यरत थे। वे लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। उनके परिजनों का कहना है कि उनकी किडनी में इन्फेक्शन हो जाने से उनकी मृत्यु हुई है। उनकी मृत्यु लखनऊ के अस्पताल में हुई।

बताते हैं कि दिवंगत मुकेश के पिता स्वर्गीय बालेश्वर स्वर्णकार एक टीवी के मैकेनिक थे, जो कुछ साल पहले ही गुजर गए। उनके 3 पुत्र हैं। बड़े पुत्र राकेश कुमार वर्मा, द्वितीय पुत्र मुकेश कुमार वर्मा तथा तृतीय अमित कुमार वर्मा है।

जिसमें द्वितीय पुत्र मुकेश की मृत्यु हो गई। उनका पार्थिव शरीर 4 जनवरी की रात्रि लखनऊ से उनके आवास विष्णुगढ़ लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही चारों तरफ चीख-पुकार और रो-रोकर सभी का बुरा हाल हो गया है। मुकेश के माता-पिता पहले ही चल बसे हैं।

वह नेवी में कार्यरत होने के कारण नेवी की टीम उनके पार्थिव शरीर के साथ आई। उनका दाह संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई।

नेवी से आए बटालियन द्वारा उनके अंतिम संस्कार से पूर्व परेड किया गया। उसके बाद हवा में फायरिंग कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि मुकेश के बड़े भाई राकेश कुमार ने दी।
इस अवसर पर चेडरा पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार ने बताया कि मुकेश बहुत होनहार और मृदुभाषी था।

वह बहुत दिनों से बीमार चल रहा था। बिष्णुगढ़ में यह पहली घटना है जो नेवी में कार्यरत रहते हुए उनकी मृत्यु हो गई। यह बहुत दु:ख की बात है। इस अवसर पर सभी की आंखें नम थी। मुकेश की उम्र लगभग 38 वर्ष बताई गई है। मुकेश की सेवा नेवी में 1 वर्ष शेष बची हुई थी। वह 2024 में सेवानिवृत होने वाले थे।

उनके अंतिम संस्कार में मुख्य रूप से चेडरा पंचायत मुखिया निर्मल कुमार, पूर्व मुखिया अशोक कुमार, गोविंद शर्मा, अवधेश बर्मन, मिथिलेश बर्मन, राजेश बर्मन, शेखर कुमार, विष्णु कुमार, अनुराग बर्मन सहित सैकड़ो गणमान्य रहिवासी शामिल होकर अंतिम विदाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *