Advertisement

डीआईजी कोयला क्षेत्र ने बेरमो अनुमंडल मुख्यालय का किया निरीक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। कोयला क्षेत्र बोकारो के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मयूर पटेल 10 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडल मुख्यालय बेरमो पहुंचे। डीआईजी पटेल ने यहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

डीआईजी पटेल के अनुमंडल कार्यालय पहुंचने पर सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण करने के बाद डीआईजी कोयला क्षेत्र पटेल ने बताया कि यह एक सामान्य जांच प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्य संतोष संतोषप्रद पाया गया।

पटेल ने बताया कि बेरमो अनुमंडल पूर्व में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र था, मगर पुलिस प्रशासन के द्वारा उग्रवादियों पर नियंत्रण कर लिया गया है। अगर कोई शेष बचा है तो उसे भी पुलिस पूर्ण रूप से नियंत्रित कर लेगी। उन्होंने कहा कि उग्रवाद क्षेत्र के लोग समाज के मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

बहुत सारे उग्रवादियों ने आत्म समर्पण कर अपने आपको उग्रवाद से अलग कर मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। पुलिस और लोगों के बीच प्रेम और सदभाव की भावना प्रगाढ़ हो रही है। पटेल ने बताया कि वे पूर्व में प्रशिक्षण के दौरान बेरमो अनुमंडल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं, इसलिए क्षेत्र के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा किए गए कार्यों से आम लोगों के बीच पुलिस कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि आप निर्भीक होकर पुलिस पदाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं को रखे। आपकी समस्याओं का निदान तत्परता से किया जाएगा।

बेरमो अनुमंडल की विधि व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है, किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। समय-समय पर प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा जगह जगह छापामारी की जाती है और काले धंधे को रोकने का पूरा प्रयास किया जाता है।

डीआईजी पटेल ने पत्रकारों को बताया कि बहुत सारे रिकॉर्ड की जांच करने के बाद यह पाया गया कि मामले में संबंधित अधिकारी द्वारा जांच प्रक्रिया चल रही है। जांच होने के बाद हर तरह की कार्रवाई संभव है।

किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा और ना ही बेगुनाह को पकड़ा जाएगा। मामलो का निष्पादन त्वरित किया जाएगा। पटेल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा एवं अनुमंडल के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के साथ विधि व्यवस्था पर विचार विमर्श किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *