Advertisement

बारा ग्राम में सास बहू, पति सम्मेलन का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में स्वास्थ्य उपकेंद्र चलकरी पंचायत खरना के ग्राम बारा में 8 दिसंबर को सास, बहू, पति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ खरना पंचायत के मुखिया निर्मला देवी के द्वारा किया गया। जिसमे उपस्थित एएनएम प्रियांशी एवं आंगनबाड़ी सेविका सोनिया देवी द्वारा सास बहू और पति का चार मुख्य उद्देश के बारे में जानकारी दिया गया।

आयोजित कार्यक्रम के पश्चात ग्रामीणों के बीच कटोरा, ग्लास एवं कंडोम का वितरण किया गया। जिसमे बताया गया कि शादी का उम्र 21 वर्ष से ऊपर होना चाहिए। बताया गया कि किसी स्त्री का उम्र परिपक्व होने से उन्हें बच्चा उत्पत्ति करने में किसी तरह की कोई परेशानियां नहीं होती है। अगर योग्य दंपत्ति को पहला बच्चा करनी है तो शादी के दो वर्ष बाद बच्चा पैदा करना चाहिए।

जिससे बच्चा स्वस्थ और माता भी स्वस्थ रहती है। कहा गया कि एक बच्चे के बाद दूसरा बच्चा करनी है तो उनका अंतराल दो बच्चों में तीन वर्ष का होना चाहिए। योग्य दंपत्ति को दो बच्चे के बाद अंतराल रखने के लिए परिवार नियोजन का साधन अपना सकते हैं।

इसमें कंडोम, माला डी एवं माला कॉपर टी इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही कहा गया कि दो बच्चा हो जाने के बाद योग्य दंपत्ति को सास-बहू पति के साथ एक समझौता से घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखना जरूरी है, जिससे घर गृहस्थी में शांति बनी रहती है।

कहा गया कि दो बच्चों के बाद नसबंदी करवाएं या बंध्याकरण करवाएं। मूल्य मंत्र है छोटा परिवार सुखी परिवार। सम्मेलन में मुख्य रूप से राजेश कुमार, सहिया मीना देवी, उमा देवी, राहुल कुमार, पप्पू कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *