Advertisement

13 मई को AIMIM कार्यालय का उदघाटन

मुंबई। साकीनाका विधानसभा में AIMIM के नये कार्यालय का उदघाटन 13 मई की शाम करीब चार बजे भायखला के विधायक वारिस पठान करने वाले हैं। यह जानकारी पार्टी के सक्रिय नेता इमरान अकरम कुरैशी ने दी है।

इमरान कुरैशी के अनुसार साकीनाका विधानसभा के वार्ड क्रमांक 164 में इस कार्यालय का उदघाटन किया जा रहा है। ताकि यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि यहां की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं है। इन सभी बातों के मद्देनजर पार्टी के आलाकमान के आदेश पर साकीनाका में पूर्वी उपनगर व चांदिवली विधानसभा की हद में इस कार्यालय का उदघाटन भायखला के विधायक वारिस पठान करेंगे।

इस अवसर पर कुरैशी ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बहुमूल्य समय में से थोड़ा निकालकर एआईएमआईएम के कार्यालय के उदघाटन के मौके पर तशरीफ लाएं। हालांकि इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी का कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *