Advertisement

विद्यालय में शिक्षक के निधन पर शिक्षक व विद्यार्थियों ने जताया शोक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बंदखारो निवासी शिक्षक परमेश्वर महतो का निधन बीते 7 नवंबर को सुबह अचानक हो गया।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक परमेश्वर महतो काफी दिनों से बीमार थे। दिवंगत महतो गणित के एक विद्वान शिक्षक थे जो प्रखंड के हद में गाल्होवार उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने 1986 से 2018 तक 32 सालों तक शिक्षा जगत में योगदान दिए। दिवंगत महतो अपने पीछे परिवार को छोड़ गए हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही गाल्होवार उच्च विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक, कर्मचारियों के आंखें नम हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए 8 नवंबर को विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। साथ ही विद्यालय में 3 दिनों तक शोक दिवस घोषित कर दिया गया है।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक ने कहा कि दिवंगत महतो के निधन से उन्हें गहरा दुःख हुआ है। अयंत दुःख भरी घड़ी में, हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत की आत्मा को शन्ति दे और ईश्वर इस दुःख की घड़ी में परिजनों को बल प्रदान करे।

विद्यालय के संस्थापक ने कहा कि उनके दुनिया से चले जाना विद्यालय परिवार के मन को झकझोर कर रख दिया है। उनके अच्छे कार्य और कर्मों को जन्मो जन्मो तक भूल नहीं सकते। उनके मार्ग दर्शन हमेशा यादगार बनी रहेगी।

इस विद्यालय के पहले प्रधानाध्यापक व अब शिक्षक को दुनिया से चले जाने पर शिक्षा जगत के लिए काफी क्षति है। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं आदेशपाल पैतृक आवास बंदखारो पहुँचे।

दिवंगत महतो के अंतिम संस्कार में प्रखंड के शिक्षक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधिगण एवं काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *