Advertisement

झामुमो नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई आभार यात्रा, उमड़ी भीड़

आगामी चुनाव में झामुमो का बेरमो विधानसभा पर होगा कब्जा-हीरा लाल मांझी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो के नेतृत्व में 25 सितंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिये आभार यात्रा निकाली गई।

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा बीते 14 सितंबर को कैबिनेट की बैठक में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति पारित होने के उत्साह में यह यात्रा निकाली गई। फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस (Old BDO Office) स्थित राजा बंगला से आभार यात्रा निकालकर बेरमो प्रखंड मुख्यालय पहुँचा। आभार यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर 1932 का खतियान यही है झारखंड (Jharkhand) की पहचान के नारे लगते हुए गाजे बाजे के साथ नाचते गाते पूरा फुसरो मुख्य बाजार का पैदल यात्रा किया। मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, वरीय नेता अनिल अग्रवाल को कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रखंड मुख्यालय में सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मांझी ने कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग हर आदिवासी मूलवासी कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में पारित किया। अब इसे लागू होने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों से नही हुआ उसे हेमंत सरकार ने कर दिखाया।

पूरे राज्य की जनता आज मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में बेरमो विधानसभा में बदलाव लाना है। पिछले 40 वर्षों से बेरमो की जनता को छला गया। 2024 में बेरमो की जनता को खुशी मिलेगी।

नगर अध्यक्ष मदन महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की जनता के लिए जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। उसी के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार यात्रा निकाली गई है।

मौके पर नगर अध्यक्ष मदन कुमार महतो, सचिव दीपक महतो, स्पोर्ट्स विंग जिलाध्यक्ष भोलू खान, नगर उपाध्यक्ष अनिल रजवार, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, शमशुल हक, श्याम सुंदर महतो, टीकू महतो, जिला उपाध्यक्ष घुनू हांसदा, बनबीर मिश्रा, मगंल हांसदा, बिगन सोनी, दिलीप मुर्मू, विक्की महतो, आसीफ हुसैन, सौरभ भट्ट, आदि।

महताब खान, अमित झा, चन्दन विश्वकर्मा, मो. गुलाम, गणेश महतो, पान बाबू केवट, ललन सोनी, रॉकी महतो, राजा खान, दीपक कुमार, जानकी महतो, बिजय मरांडी, सुमित्रा देवी, पार्वती देवी, हेमंती देवी, वसन्ती देवी, सविता कुमारी, फुलवा देवी, कुंती देवी, हुलसी देवी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *