Advertisement

स्व. कांशीराम की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने ली शपथ

मुंबई। बसपा के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम की 84वीं जयंती काफी धूम-धाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य, एड् वीर सिंह, महाराष्ट्र प्रभारी एड्. नातू खंदारे, एड्. संजीव सदाफुले और बसपा नेता अशोक सिंह ने स्व. कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर पूरे महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

दादर पश्चिम के वीर सावरकर सभागृह में संपन्न हुए स्व. कांशीराम की 84वीं जयंती को पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य, राष्ट्रीय महासचिव एवं महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रा प्रदेश के प्रभारी एड्. वीर सिंह ने कहा की हमारी पार्टी के संस्थापक अब नहीं रहे। लेकिन उनकी जिम्मेदारियों को बहन मायावती बखूबी निभा रहीं हैं। बहन जी के मार्गदर्शन में पार्टी का जनाधार भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्हीं की बदौलत हमने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में जीत हासिल की है।

उन्होंने कहा की आगामी चुनाव से पहेल हमें बसपा को और मजबूत बनाना है। वीर सिंह ने कहा की बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम जी की जयंती पूरे देश में पार्टी स्तर पर मनाया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र प्रभारी ड्. नातू खंदारे ने कहा की ये तो झांकी है दिल्ली अभी बाकी है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह ने कहा बहन मायावती दलित, गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों की मसीहा हैं। देश में कहीं भी इस तबके के लोगों पर आफत आती है तो सबसे पहले वही आवाज उठती हैं।

इसका नतीजा उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में पूरे देश ने देखा लिया, अब हमें और संगठित होकर बहन जी को प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने बहन जी को प्रधानमंत्री बनाने की शपथ ली। इसके बाद अलग-अलग वक्ताओं ने अपने -अपने विचार रखे। इस मौके पर पार्टी के महाराष्ट्र कोषाध्यक्ष गुड्डू भाई, महाराष्ट्र महासचिव रामसुमेर जैस्वार, प्रशांत इंगले, किरण आल्हाट, अशोक गायकवाड, काजुराम चौधरी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *