Advertisement

सोनू के टीटू की स्वीटी बनी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

23 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने ‘पैडमैन’ को पछाड़ कर इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गयी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 82.10 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि ‘पद्मावत’ के बाद ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनकर उभरी है। रिलीज के तीसरे शनिवार इसके खाते में 4.12 करोड़ रुपये आए हैं।

बता दें की ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ को ‘प्यार का पंचनामा’ फेम डायरेक्टर लव रंजन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नुसरत भरूचा, कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, आलोक नाथ और वीरेंद्र सक्सेना लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी ब्रोमांस और रोमांस के बीच झूलती है और लव रंजन का फंडा वही पुराना वाला रहा है कि औरत यानी की आफत।

फिल्म युवा तेवरों से लबरेज थी, लेकिन महिलाओं को गलत ढंग से पेश करने को लेकर इसकी काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन दर्शकों को कॉमेडी का टच अच्छा लगा और, मैन वर्सेज विमेन का फंडा उन्हें जम गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *