Advertisement

राजस्व कर्मचारी को नहीं है प्रशासन का खौफ, किसानों से कर्मचारी ले रहे हैं पैसे

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कामता हल्का 4 के राजस्व कर्मचारी और प्रज्ञा केंद्र के संचालक मनमानी कर रहे हैं।

जारी विज्ञप्ति में खान ने कहा है कि सुखाड़ फसल राहत योजना में कामता राजस्व कर्मचारी गरीब किसानों से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कामता हल्का 4 के ग्राम भुसाढ निवासी गरीब किसान गुजरा गंझु ने सुखाड़ फसल राहत योजना के तहत ऑफ लाईन फार्म में मुखिया से हस्ताक्षर कराकर जब कामता हल्का 4 के राजस्व कर्मचारी के पास गया तो कर्मचारी ने किसान से कहा कि जो खुशी से देना है दे दिजिए चाय पानी के लिए। इसके बाद किसान ने 50 रूपया कर्मचारी को दे दिए। इसके बाद कर्मचारी ने ऑफ लाईन फार्म में रिपोर्ट किया।

पंसस खान के अनुसार गरीब किसान गुजरा गंझु ने एक सवाल के जवाब में भीड़ में वीडियो में साफ कह रहा है कि सुखाड़ फसल राहत योजना में कर्मचारी ने चाय पानी के लिए हमसे पैसे मांगे। हमने कर्मचारी को 50 रूपये दिया। कर्मचारी ने हमसे 50 रुपया लिया।
उन्होंने कहा है कि कामता हल्का 4 के राजस्व कर्मचारी किसानों को लूट रहे हैं।

उक्त कर्मचारी पर अबतक कार्रवाई नही होने से चंदवा अंचल में भ्रष्टाचार को और बढ़ावा मिल रहा है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने निर्देश जारी कर रखा है कि सुखाड़ फसल राहत योजना में फॉर्म आनलाईन करने के लिए किसानों से निर्धारित राशि चालीस रूपए से अधिक नहीं लेना है।

पंजीकरण और ऑनलाइन एक साथ करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश के बाद भी प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा मनमानी करते हुए सुखाड़ फसल राहत योजना में प्रत्येक किसानों से 100 रुपये तक की राशि वसूली जा रही है।

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने सुखाड़ फसल राहत योजना में किसानों से पैसा वसूल रहे कामता हल्का के राजस्व कर्मचारी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग जिला उपायुक्त (District Deputy Commissioner) भोर सिंह यादव से किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *