Advertisement

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की टीवी पर वापसी

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर जल्द ही वापसी करने वाले हैं। खबर के मुताबिक ‘कप्पू’ के शो की रिलीज डेट लगभग तय हो गई है। कहा जा रहा है कि ये शो 25 मार्च को लॉन्च हो सकता है। सोनी चैनल पर ये शो बच्चों के डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ की जगह लेगा। यह टाइम शो के लिए परफेक्ट रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार इसे खासतौर से ‘फैमिली शो’ कहकर प्रमोट किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सुनील इस बार भी शो में वापसी नहीं कर रहे हैं। हालांकि कपिल शर्मा के दूसरे साथी और स्टार कास्ट शो का हिस्सा रहेंगे। इसके साथ ही शो में कुछ नया भी जोड़ा जाएगा। कपिल के नए शो का नाम भी ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ रखा गया है। बता दें कि सुनील ग्रोवर से विवाद के बाद से कपिल शर्मा के शो की हालत खस्ता हो गई थी।

कपिल खुद भी परेशान और अस्त-व्यस्त हो गए थे। जिस वजह से कई बार शूटिंग भी कैंसल कर दी जाती थी। आखिर में हुआ ये कि शो को ही बंद कर दिया गया। अपनी फिल्म फिरंगी के प्रमोशन के दौरान कपिल ने उन मुश्किल भरे दिनों का जिक्र किया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *