Advertisement

गौशाला संचालन कमिटी गठित, प्रसिद्ध व्यवसायी ललित बने अध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव में विवाह मंडप के पीछे बीते कई महीने से संचालित ‘राधेश्याम गौशाला’ के स्थाई संचालन के लिए 30 अगस्त को देर शाम एक संचालन समिति का गठन किया गया। जिसके लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर फुसरो के प्रसिद्ध ब्यवसायी ललित अग्रवाल को चुना गया।

जानकारी के अनुसार इनके नाम का प्रस्ताव डॉ रवींद्र उषा सिंह चेरिटेबल फाउंडेशन के संचालिका डॉ उषा सिंह ने किया, जिसका समर्थन उपस्थित समूह ने ताली बजाकर किया। मौके पर उपाध्यक्ष पद पर हिमाचल मिश्रा, सचिव समाजसेवी सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि गौरीनाथ कपरदार, उप सचिव नवीन गोयल, कोषाध्यक्ष निमाय चंद अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष सुशील कुमार बनाये गये।

जबकि सक्रिय सदस्य बतौर फुसरो की मीरा अग्रवाल, उमा अग्रवाल, चंदा गोयल, रूपी अग्रवाल, हिमांशी अग्रवाल, सीमा गोयल, कोमल अग्रवाल, लक्ष्मी राठी, संतोष पाल, सत्यजीत मिश्रा, रंजीत कुमार, रंजन कुमार आदि को बनाया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा ग्रामीण रहिवासी सुरेश मिश्रा, सुखदेव मिश्रा, प्रताप मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा सहित कई अन्य उपस्थित थे। डा रवींद्र उषा सिंह ने नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। मौके पर उपस्थित मारवाड़ी महिला मंच के पदाधिकारियों ने आगामी छठ पर्व के दूसरे दिन यहां पर भव्य गौशाला मेला के आयोजन पर बल दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *