Advertisement

आजसू सुप्रीमो, गिरिडीह सांसद व् गोमियां विधायक ने जीप सदस्या को किया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में 28 अगस्त को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आजसू पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गिरीडीह सांसद, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो तथा पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने जिप सदस्या को सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में नावाडीह उपरघाट से नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्या कुमारी खुशबू को आजसू सुप्रीमो, गिरिडीह सांसद, गोमियां विधायक व् पूर्व मंत्री ने सम्मानित किया। इसके लिए जीप सदस्या खुशबू ने नावाडीह उपरघाट की जनता की ओर से इस सम्मान के लिए गणमान्य जनों को आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, पूर्व विधायक अखिल अख्तर, झारखंड आंदोलनकारी संजय बसु, मलिक, रोशन लाल चौधरी, बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, तिवारी महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *