Advertisement

कमला मिल के बाद अब तक 295 जगहों पर लगी आग

मुंबई। कमला मिल कंपाउंड में हुए भीषण अग्निकांड के बाद से 28 फरवरी तक मुंबई में आग लगने की 295 घटनाएं हुई हैं। मनपा के ये आंकड़े आगजनी से निपटने के मुंबई महानगरपालिका और अग्निशमन दल के तमाम दावों और कार्रवाई पर बड़ा सवालिया निशान लगा रहे हैं।

बता दें कि 29 दिसंबर की रात को लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड में भीषण आग लगी थी। उसमें 15 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद शहर भर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई थी। बावजूद इसके 60 दिन में 295 यानी औसतन हर दिन आग लगने की 5 घटनाएं मुंबई में हुईं।

मुंबई में आग लगने के ये आंकड़े मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने मनपा से जुटाए हैं। उन्होंने इस मामले में सीधे मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि ये आंकड़े मनपा और अग्निशमन दल की विफलता का सबूत हैं और मनपा आयुक्त की क्षमता पर भी सवाल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *