Advertisement

न बारिश, न प्राकृतिक आपदा फिर बिजली क्यों गुम रहती है-सुरेन्द्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में ताजपुर में लगातार बिजली की आंख मिचौनी पर 27 अगस्त को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि न बारिश हो रही है और न ही कोई प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) फिर इतनी देर बिजली क्यों गुम रहती है?

उन्होंने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब आदि राज्यों से महंगी बिजली है। माले नेता ने कहा कि पिछले कई दिनों से ताजपुर में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। उमस भरा समय में घंटों बिजली गायब रहती है। आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।

माले नेता ने उपभोक्ताओं के शिकायत के मद्देनजर बताया कि ताजपुर की जनता जर्जर तार, ओभर लोडेड ट्रांसफार्मर, खराब एवी स्वीच, हैंडिल, ट्रांसफार्मर बुश, मिस्त्री की कमी का खामियाजा भुगत रहा है।

माले नेता ने अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता समेत समस्तीपुर के जिलाधिकारी से ताजपुर में विधुत समस्या का समाधान करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *