Advertisement

महिला सशक्तिकरण को लेकर चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित ऑफिसर क्लब में महिला सशक्तिकरण को लेकर 27 अगस्त को चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।

जानकारी के अनुसार बोकारो एवं करगली क्षेत्र के अंतर्गत सभी इकाइयों में कार्यरत महिलाओ के सशक्तिकरण हेतू ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन करगली ऑफिसर क्लब में किया गया। जिसके माध्यम से क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के राव (Genral manager MK Rao) ने सभी महिलाओ से विभिन्न विषयो पर चर्चा कर उनकी समस्याओ एवं सुझाव पर विचार किया तथा सामाजिक कल्याणकारी कार्यो के प्रति प्रेरित किया।

साथ ही स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) द्वारा महिलाओं को कार्यक्षेत्र में सहभागिता के विभिन्न मूल्यों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर कार्मिक विभाग से कुमारी माला, विश्वास वत्स, प्रेक्षा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *