एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित ऑफिसर क्लब में 27 अगस्त को ढोरी क्षेत्र के जनता मजदूर संघ कार्यकर्त्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय और संचालन क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीसीएल जेसीसी सदस्य कमलेश सिंह, विशिष्ट अतिथि वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद, सेफ्टी बोर्ड सदस्य रविंद्र कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। मौके पर जमसं नेताओं ने अपने संबोधन में वरीय नेताओं के समक्ष समस्याओं को अवगत कराया।
समस्या सुनने के बाद मुख्य अतिथि जेसीसी सदस्य कमलेश प्रसाद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार देश को बर्बाद करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी संपदा को बेचने में लगी हुई है। मजदूरों का सर्वांगीण हित, उनकी आवाज और हक की लड़ाई को मजबूत करना ही उनका लक्ष्य है।

वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद और सेफ्टी बोर्ड के सदस्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर हित को कहीं भी अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा। मजदूर ही यूनियन की रीढ़ हैं। नेताद्वय ने कहा कि 11वां वेतन औऱ सलाना बोनस समझौता मजदूर हित मे होगा।
इस अवसर पर सीसीएल के चपरी रेस्ट हाउस में ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने आए हुए सभी नेताओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर जोनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, उपाध्यक्ष राजेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य ब्रज किशोर महतो, दीपक कुमार, विभा सिंह, आदिजितेंद्र कुमार ठाकुर, आशीष, संगीता कुमारी झा, मुकेश कुमार सिंह, नवीन कुमार श्रीवास्तव, आदि।
प्रतोष कुमार राय, संगीता देवी, फुल वासन, रॉकी कश्यप, पवन कुमार पांडेय, राजेश नोनिया, अशोक कुमार, मदन हांसदा, सोनू कुमार, उमेश शर्मा, उज्जवल मुखर्जी, वीरेंद्र वर्मा, रजनी देवी, टुलरिया देवी, प्रमिला देवी, अनूप बाउरी, राजेंद्र मोहली, शिव कुमार, जग देव, किशोरी नायक, श्याम सुंदर, सूरज, भोला यादव आदि कार्यकर्तागण मैजूद थे।
![]()












Leave a Reply