प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड के हद में जीटी रोड तिरला मोड़ से बालक जाने वाली मार्ग काफी जर्जर हालत में था। जिसके कारण इस मार्ग में रहिवासियों एवं राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी।
जानकारी के अनुसार उक्त जर्जर सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए तिरला के ग्रामीणो द्वारा श्रम दान व आपसी सहयोग से 25 अगस्त को मरम्मति कार्य किया गया। जगह जगह बने गड्ढे डस्ट भरा जा रहा था। वही मरम्मति कार्य का गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने भी सहयोग किया।
वही ग्रामीण रहिवासियों में शिवनारायण महतो, मो. कलीममुद्दीन अंसारी, मुकेश महतो, राजेश महतो, फालो महतो, भीखन महतो, सुरेन्द्र महतो, आजसू के बगोदर प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महतो, चेतलाल महतो, सुरेन्द्र महतो, आकाश कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, जितेन्द्र कुमार, टेक लाल, कौलेशवर ने श्रमदान किया।

ध्यान देने योग्य बात यह कि, उक्त सड़क मार्ग गिरिडीह, हजारीबाग तथा बोकारो जिले के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। प्रतिदिन कई स्कूल वाहनों के साथ सैकड़ो दो पहिया व चार पहिया वाहनों का अवगमन होता है।
जर्जर रहने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बताते चले कि, उक्त मार्ग की चौड़ीकरण कार्य 32 करोड़ की लगात से 14 किमी तक की स्वीकृति मिली है। निविदा में विलंब होने पर ग्रमीणो ने मरम्मति कार्य किया।
![]()












Leave a Reply