Advertisement

राकांपा प्रवक्ता ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

मुंबई। छात्र जीवन से ही शरद पवार के साथ जुड़े रहे उत्तर भारतीय युवा नेता उदयप्रताप सिंह ने राकांपा से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को सिंह ने अपना इस्तीफा मुंबई राकांपा अध्यक्ष सचिन अहिर को सौंप दिया है। सिंह मुंबई राकांपा प्रदेश में प्रवक्ता के साथ-साथ सायन-कोलीवाडा तहसील के प्रभारी थे। सिंह ऐसे पहले उत्तर भारती हैं जो श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी बने।

मुंबई के उत्तर भारतीय समाज में मिठाईलाल सिंह एक जानामाना चेहरा है। उदयप्रताप सिंह उनके नाती है। उत्तर भारतीय समाज में युवा नेता के तौर पर उदयप्रताप ने एक नई पहचान बनाई है। उत्तर भारतीय समाज के साथ-साथ सिंह की गुजराती, मारवाडी, तमिल समाज के अलावा दूसरे समाज में भी अच्छी पैठ है।

नई पीढ़ी में उदयप्रताप सिंह तेजी से उभरकर सामने आए। छात्र जीवन से ही सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। सन 1989 में शरद पवार से प्रेरित होकर उनके साथ जुडे़। पवार ने जब कांग्रेस छोड़ राकांपा बनाई तक सिंह पवार के साथ राकांपा में आ गए। तब से सिंह राकांपा में भी रहे। अब उन्होंने पार्टी को जय महाराष्ट्र कर दिया हैं। रविवार को सिंह ने मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सचिन अहिर को इस्तीफा सौंप दिया। उदयप्रताप सिंह अपने गृह जिले जौनपुर, बनारस में भी काफी सक्रिय है।

अपने निजी कारणों से मैंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। मैं समाज के लिए कुछ नया करना चाहता हूं। -उदयप्रताप सिंह

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *