Advertisement

मलेरिया पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत, बेटी रिम्स रेफर

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के मलेरिया पीड़ित महिला की मौत लातेहार सदर अस्पताल में हो गयी। बीमार ग्रस्त उसकी बेटी को रिम्स (रांची) रेफर किया गया है। महिला गांव में कम्पॉउंडर से अपना ईलाज करा रही थी। उक्त घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने गांव जाकर लोगों का चेकअप किया।

जानकारी के अनुसार चंदवा प्रखंड के हद में कामता पंचायत की कुजरी गांव निवासी शमा परवीन की मलेरिया नामक बिमारी से बीते 22 अगस्त की रात्री लातेहार सदर अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला की स्थिति बिगड़ने पर इन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न दिखाकर प्रावेट वाहन से सीधे लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला गांव के एक कम्पाउंडर से गांव में ही सपरिवार इलाज करा रही थी। मलेरिया से ग्रसित उसकी एक पुत्री को चिकित्सा प्रभारी डॉ नंदकुमार पांडेय और चिकित्सक तरुण जोश लकड़ा, अस्पताल कर्मी प्रवीण कुमार भोला, बिरबल उरांव, त्रीलोकी सिंह, एएनएम ललीता कुमारी, प्रिति मुर्मू की टीम ने जांचकर बेहतर इलाज के लिए रिम्स (रांची) रेफर कर दिया। मलेरिया से पिड़ित इसके एक और पुत्री और पति का ईलाज चल रहा है।

सुचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, कांग्रेस के चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बाबर खान, समाजसेवी जहांगीर खान अस्पताल जाकर मलेरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात किया।

चिकित्सा प्रभारी से बिमारी के संबंध में जानकारी ली। साथ हीं पीड़ितों के घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मिले। इधर घटना के बाद चिकित्सा प्रभारी के निर्देश पर अस्पताल की एक टीम ने गांव जाकर रहिवासियों का चेकअप किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *