प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगम योग के प्रणेता सदगुरु सदाफल देवजी महराज की 135 वीं अवतरण सह जन्म-जयंती पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित सदगुरु सदाफल देवजी की मंदिर में 15 अगस्त भाद्र कृष्णपक्ष चतुर्थी तिथि को सादगी के साथ मनाई गयी।
गुरु के चरणों में शीश नवाकर पुष्प अर्पित करने एवं स्वागत गान, गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित विहंगम योग के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गुरु-शिष्य के बीच कैसा संबंध होनी चाहिए, जीवन में गुरु किस तरह ज्ञान प्रदान करते हैं, सविस्तर बताया।

उपदेष्टा पंचानन साव सहित सुखलाल महतो ने भी विहंगम योग की महत्ता पर प्रकाश डाले। राम किसुन सिंह ने गुरु महिमा गायन प्रस्तुत किये। आरती व शांति स्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन की घोषणा की गयी। मौके पर तमाम गुरु भाई-बहनों ने महाप्रसाद के तौर पर खिचड़ी भोग का लुफ्त उठाया।
मौके पर सेंट्रल कॉलोनी मकोली के जगदीश कुमार, मृत्युंजय कुमार, नरेश मिश्रा, नारायण मल्लाह, गंगा साव, बलभद्र नायक, खिरोधर गोप, रामप्रवेश मिश्रा, इंद्र मोहन नायक, गोपाल दत्त, महेंद्र नायक, महानंद साव, संजय नायक, मेघु गोप, जोगन सिंह, भरत मिस्त्री सहित दर्जनों विहंगम योग के साधक शामिल थे।
![]()












Leave a Reply