प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के मेघदूत मार्केट स्थित सैमसंग स्मार्ट प्लाजा की आठवीं वर्षगांठ 8 अगस्त को केक काटकर मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यवसाईयो तथा आम रहिवासियों ने संचालक रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह को शुभकामनाएं दी।
ज्ञातव्य है कि मेघदूत मार्केट फुसरो में पिछले 8 वर्षों से सैमसंग स्मार्ट प्लाजा ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करते आ रहा है। इसका मकसद अच्छा सामान उचित दाम पर उपलब्ध कराना है। जिस कारण से बेरमो अनुमंडल के दुग्धा से लालपनिया और नावाडीह से पेटरवार तक के सैकड़ो हजारों रहिवासी फुसरो आते हैं और बेहतरीन क्वालिटी कि मोबाइल, एसी, टीवी, फ्रीज आदि की खरीददारी करते हैं।
इस दुकान की विशेषता यह है कि दुकान में काम करने वाले संचालक से लेकर आम कामगार तक ग्राहकों से काफी शालीनता से बात करते हैं और वस्तु की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हैं। यदि किसी को फाइनेंस करानी है तो उसके लिए भी सुगम रास्ता बतलाते हैं।

सैमसंग स्मार्ट प्लाजा के वर्षगांठ के अवसर पर कार्मेल स्कूल करगली की शिक्षिका पूजा तिवारी, कौटिल्य महा परिवार के अध्यक्ष बृज बिहारी पांडेय, भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, आदि।
जनता मजदूर संघ ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय, मारवाड़ी युवा मंच सचिव रोहित मित्तल, भाजपा नेता अभय विश्वकर्मा, व्यवसाई दिनेश गुप्ता, सफदर खान, सुभाष महतो, राहुल कुमार, सूरज वर्मा, अनिल कुमार, सुरज कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply