Advertisement

हर घर झंडा लगाने को लेकर निकाली गई रैली

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की मुखिया की नीलम श्रीवास्तव द्वारा तेनुघाट पंचायत अंतर्गत हर घर झंडा लगाने के लिए 7 अगस्त को जागरूकता अभियान रैली निकाली गयी। इस अभियान में उक्त पंचायत के सभी आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका, डीलर, सहिया, बीएलओ एवं वार्ड सदस्यों के द्वारा सहयोग किया गया।

इस अवसर पर रैली में स्थानीय महिला मंडल तथा महिला समिति के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए पूरे जोश खरोश में नगर भ्रमण किया। साथ हीं हर घर तिरंगा झंडा लगाने का संदेश रहिवासियों तक पहुंचायी।

इस मौके पर मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के 75वें वर्षगांठ पर हर घर में तिरंगा झंडा लगाना है। यहां मुखिया के अलावा पंसस अजित कुमार पांडेय, जीप सदस्य माला कुमारी, संतोष श्रीवास्तव, बीएलओ सबिता देवी, सेविका कंचन सहाय, आशा देवी, रंजू देवी, जगदेव गुप्ता, शिवशंकर यादव, सोनू पांडेय सहित कई गण्यमान्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *