Advertisement

मुहर्रम को लेकर विष्णुगढ़ पुलिस ने किया फ्लौग मार्च

त्यौहार में प्यार और सम्मान बाटें-रामनारायण सिंह

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़। मुहरर्म पर्व को लेकर हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना की पुलिस ने 7 अगस्त को थाना क्षेत्र में सात माइल से बनासो तक फ्लौग मार्च किया। अगुवाई कर रहे थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि फ्लौग मार्च मुहर्रम को ले किया गया है।

थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी में शामिल है। कहीं गड़बड़ी करने की गुंजाइश नहीं रहने देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो विष्णुगढ़ का पर्व त्योहारों पर सौहार्द, शांति बनाए रखने का शानदार रिकार्ड रहा है। इसे कायम रखना है। एहतियातन फ्लौग मार्च निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि त्योहार पर जुलूस का रूट कत्तई नहीं बदलना है। डीजे बजाने पर पाबंदी लगी है। उत्तेजक गानें नहीं बजाया जाना है। नशे पर पाबंदी रहेगी। गाइडलाइन का उल्लंधन करते पाए जाने पर दोषियो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लौग मार्च के दौरान थाना प्रभारी सिंह सहित विष्णुगढ़ थाने के पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार मिश्र, संत कुमार पाठक, सेतलाल बारला, राजकुमार साहा,अवधेश दूबे, संतदेव कुमार, शशिकांत, प्रेमा तिर्की के अलावा दर्जनों सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *