Advertisement

कई विद्यालयों में अमृत योग शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 6 अगस्त को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर एवं प्राथमिक विद्यालय रजक टोला में अमृत योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव के शिष्य संतोष पाल, पुत्री बालिका अपर्णा कुमारी के द्वारा योग के एक दर्जन से अधिक आसन प्रस्तुत किए गये। प्रस्तुत किये गये योग आसन में शिर्स आसन, मयूर आसन, भुजंग आसन, सूर्य नमस्कार आदि शामिल है।

मौके पर उपस्थित मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र, छात्राओं ने भी कई योग आसन को स्टेज पर दुहराया। सबों में योगा के उपरांत काफी राहत महसूस किया जा रहा था।

मौके पर उच्च विद्यालय के एचएम अनिल कुमार सहित शिक्षक गुलाब सिंह एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिका, कर्मचारी, शिशु मंदिर में प्रभारी प्रधानाचार्य संतन कपरदार,भोला रजक, वीरेंद्र नायक, श्याम ठाकुर, प्रदीप कुमार मंडल, रेखा कुमारी, सिंपा कुमारी, मोनिका कुमारी, आदि।

राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय रजक टोला में सहायक अध्यापक सह प्रभारी मनोज रजक, प्रबंध समिति की रेखा देवी तथा आयोजनों में विशेष सहयोगी विकास शर्मा आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *