Advertisement

सामता वन क्षेत्र पदाधिकारी के असामायिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

स्वर्गीय संजीव कुमार सिंह की मौत से मर्माहत हैं वन परिवार-चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में सामता के वन क्षेत्र पदाधिकारी स्वर्गीय संजीव कुमार सिंह के असामायिक मौत पर वन भवन में उनकी आत्मा को शांति के लिए 6 अगस्त को शोक सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत सिंह की मृत्यु बीते 3 अगस्त को हदृय गति रुकने से हो गई थी। वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री और पत्नी को छोड़ गए है।

जानकारी के अनुसार स्व सिंह सितंबर में सेवानिवृत होनेवाले थे। उन्होंने 9 माह पूर्व ही सारंडा वन प्रमंडल में अपना योगदान दिया था। इससे पहले वे जामतारा वन प्रमंडल में कार्यरत थे। वे बहुत ही मृदु भाषी व शांत स्वभाव के थे।

इस अवसर पर शोक सभा में शामिल सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा ने बताया कि स्वर्गीय संजीव कुमार सिंह के असामायिक मौत से वन परिवार मर्माहत है। हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

शोक सभा में सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी सिन्हा के अलावा चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, कोल्हान वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, संलग्न पदाधिकारी प्रजेश कांता जेना व अन्य वन प्रमंडलों के वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं सभी वन प्रमंडलों के वनकर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *