Advertisement

डीएसओ ने बड़ाजामदा व् नोवामुंडी विद्यालय का किया भ्रमण

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) शिक्षा पदाधिकारी (डीएसओ) नीरजा कुजूर द्वारा 5 अगस्त को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 में नेशनल अवार्ड के लिए चयनित जिले के आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नोवामुंडी का भ्रमण किया गया। जिसमें विद्यालय के बाल सांसद और शिक्षक शिक्षिकाओं को स्वच्छ विद्यालय पुरुस्कार के 59 बिंदुओं की जानकारी दी गई ।

इस दौरान डीएसओ नीरजा कुजूर के द्वारा स्कूल प्रांगण को स्वच्छ और सुंदर बनाने, विद्यालय के आस पास गांव में भी बच्चों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई। साथ ही जो कमी पाई गई उसे पूरा करने के लिए सभी शिक्षकों एवं बाल सांसद को मिल कर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन क्विज प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय विजेता ग्रुप को डीएसओ कुजूर के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

यहां आयोजित कार्यक्रम में सहायक अभियंता उमेश सिन्हा, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार, यूनिसेफ की सहयोगी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के जिला प्रबंधक अमर राठौर और प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार नायक शामिल रहें।

नेशनल अवार्ड (National Award) के लिए चयनित स्कूल आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नोवामुंडी के प्राचार्य की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *