Advertisement

हर घर तिरंगा फहराएं के प्रचार प्रसार को लेकर पंचायत में बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ, आजादी का अमृत उत्सव के मौके पर विभागीय निर्देशानुसार 4 अगस्त को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की।

आयोजित बैठक में आगामी 13,14 एवं 15 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ फहराएं जाने के प्रचार प्रसार पर पंचायत प्रतिनिधियों संग विशेष चर्चा हुई। यहां प्रचार के लिये रूपरेखा तैयार की गई।

मौके पर मुखिया कपरदार सहित पंचायत सचिव बरूण कुमार ठाकुर, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, वार्ड सदस्य विवेक मिश्रा, शिव कुमार चटर्जी, प्रसादी कपरदार, ललित कपरदार, गिरजा देवी, रीना देवी, ग्रामीण अजीत रविदास, रॉकी कमार, मनोज रविदास, जुगल रजवार आदि के अलावा महिला ग्रुप की सदस्या प्रियंका देवी, कुंती कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *