Advertisement

प्रेस क्लब में सावन महोत्सव का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में तेनुघाट प्रेस क्लब में 4 अगस्त को महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया। सावन महोत्सव में उपस्थित महिलाओं ने जहां नृत्य एवं संगीत का माहौल जमा कर मनोरंजन किया। वही केक काटकर एक दूसरों को खिलाकर मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर सावन महोत्सव में शामिल स्थानीय महिला नम्रता सिंह ने कहा कि सावन महोत्सव मनाने का उद्देश्य यह है कि हम सभी महिलाएं एक दूसरों के और भी नजदीक आए।

उन्होंने कहा कि आज के माहौल में जो लोग एक दूसरे से दूरी बनाते जा रहे हैं उसे समाप्त कर अपनत्व का माहौल बनाएं। इस मौके पर रानी गुप्ता, खुशबू कुमारी, रूपा सिन्हा, पूजा कुमारी, रूपा सिंह, सीमा सिंह, नीतू सिंह सहित आसपास की दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *